{"_id":"68f158077e444d6f430c0724","slug":"five-shops-burgled-in-one-night-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147308-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक ही रात पांच दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक ही रात पांच दुकानों में चोरी
Fri, 17 Oct 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के माधुरिया चौकी स्थित लाला गुरवलिया चौराहे पर संचालित पांच दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान में रखा कीमती सामान और नगदी उठा ले गए। बृहस्पतिवार को पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लाला गुरवलिया चौराहे पर हरिकेश भगत की फल की दुकान चलाते हैं। दुकान का फाटक तोड़ दाखिल हुए चोर उनके गल्ले में रखा 800 रुपये और कुछ फल उठा ले गए। इसी तरह धर्मेंद्र पासवान की कोल्ड ड्रिंक की दुकान से चोर 10500 रुपये नकदी और कोल्ड ड्रिंक उठा ले गए। गेंदा तिवारी की दुकान से 850 रुपये और हरिकेश कुशवाहा की दुकान से 700 रुपये नगद उठा ले गए।
बीते 22 सितंबर को भी इसी चौराहे के जिउत गुप्ता की मिठाई की दुकान में चोरी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि दुकानों में चोरी होने की जानकारी मिली है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।