फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five residential huts burnt in fire due to unknown reasons

Kushinagar News: अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच रिहायशी झोपडियां जलीं

Tue, 03 Sep 2024 06:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Five residential huts burnt in fire due to unknown reasons
गुरवलिया बाजार। दुदही क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव के वृति टोला में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर बाद लगी आग में रूदल यादव, रामनाथ यादव, राजू यादव, राजेश यादव, तेजलाल यादव की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लोगों ने फायर ब्रिगेड व डॉयल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंचती, तब तक मौके पर जुटे गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेज दिया गया है। जांच कर पीड़ितों को अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी। सोमवार की शाम गांव पहुंचे लेखपाल ने क्षति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed