फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   five injured in road accident

बरात से लौट रही बोलेरो ट्राला से टकराई, पांच घायल

Sat, 06 Mar 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
five injured in road accident
नेबुआ मार्ग पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
बरात से लौट रही बोलेरो ट्राला से टकराई, पांच घायल
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में सभी का चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया के पास शुक्रवार की देर रात बरात से लौट रही एक बोलेरो सरगटिया गांव के पास गन्ना लदे ट्राला से टकरा गई। कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायल पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया और गंभीरिया गांव के निवासी हैं।

शुक्रवार की शाम को पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल शाहपुर निवासी बृजमोहन कुशवाहा के घर से पनियहवा बरात गई थी। बरात से लौटते समय करीब रात करीब एक बजे नेबुआ नौरंगिया के पास बारातियों से भरी बोलेरो सड़क पर खड़े एक ट्राला से टकरा गई। इससे बोलेरो में सवार सोहरौना गांव के जितेंद्र कुशवाहा (35), श्रवण पटेल (31), जंगल खिरकिया निवासी श्यामसुंदर कुशवाहा (50), राजकुमार कुशवाहा (32) और वाहन चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टर ने सभी घायलों की स्थित गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दुघर्टना में घायल श्रवण कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed