फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five huts reduced to ashes due to cylinder explosion

Kushinagar News: सिलिंडर फटने से पांच झोपड़ियां राख

Fri, 29 Mar 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Five huts reduced to ashes due to cylinder explosion
पकड़ियार बाजार। रामकोला क्षेत्र के सिंगहा गांव में बृहस्पतिवार को सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। इससे पड़ोस की पांच रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी श्रवण गोंड ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर थे और अन्य सदस्य भी घर के बाहर थे। अचानक विस्फोट के साथ छप्पर के घर में आग पकड़ ली। आग इतनी तेज थी कि पड़ोस के राजेश, रमाकांत, फूलबदन, शिवनाथ गुप्ता की रिहायशी झोपड़ियाें को भी आगोश में ले लिया। वालों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। श्रवण के घर अप्रैल में शादी है। शादी के लिए रखे गए सामान के साथ गृहस्थी का भी सारा सामान जल गया। हलका लेखपाल मनोज चौरसिया के साथ पहुंचे कानूनगो अवधेश मिश्र ने क्षति का आकलन करने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। आगलगी सूचना पर एसओ रामकोला विनय कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed