{"_id":"616082468ebc3e93fe365327","slug":"five-helipads-to-be-built-for-pm-cm-and-governor-kushinagar-news-gkp4122239196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगमन की तैयारी: पीएम, सीएम और राज्यपाल के लिए बनेंगे पांच हेलीपैड, लोक निर्माण विभाग को मिली है जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगमन की तैयारी: पीएम, सीएम और राज्यपाल के लिए बनेंगे पांच हेलीपैड, लोक निर्माण विभाग को मिली है जिम्मेदारी
Sat, 09 Oct 2021 03:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:27 PM IST
सार
बरवां फॉर्म से लगायत कुशीनगर तक बनेंगे नौ हेलीपैड, लोक निर्माण विभाग को मिली है हेलीपैड बनाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
हेलीपैड। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर पीडब्ल्यूडी राजकीय आलू प्रक्षेत्र (बरवां फॉर्म हाउस) में पांच हेलीपैड तैयार करने का काम शुक्रवार को आरंभ कर दिया गया है। इस फॉर्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीन हेलीपैड, एक प्रदेेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए बनेगा।
विज्ञापन
इस फॉर्म में हेलीपैड के बगल में ही जनसभा स्थल के लिए 70 हजार वर्ग मीटर यानी 17 एकड़ भूमि का जेसीबी व ट्रैक्टर से समतलीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री भ्रमण व भगवान बुद्ध के दर्शन के मद्देनजर कुशीनगर में चार हेलीपैड बनेंगे, जबकि एक बुद्धा वाहन पार्किंग हेलीपैड पहले से ही बना है। हेलीपैड की तैयारी के दौरान पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हेमराज सिंह, एई शरद मिश्र, जेई आरएन राव, कमलेश यादव, उद्यान निरीक्षक पत्रिका सिंह, अखिलेश चतुर्वेदी, रजनीश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फॉर्म से निकाले जाएंगे पेड़-पौधे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बरवा फॉर्म में जनसभा स्थल व हेलीपैड निर्माण को लेकर फॉर्म में कुछ लीची के पेड़ों की कटाई और अमरुद के पौधों को जेसीबी से सुरक्षित बाहर निकाल कर फिर रोपण कराया जाएगा। यही नहीं बनने वाले पांच हेलीपैड के चलते फॉर्म में सिंचाई के लिए बर्नी इंट निर्मित पक्की नाली को भी ध्वस्त किया जा रहा है। इसे फिर से संबंधित विभाग की ओर से नवनिर्मित करा दिया जाएगा
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग और कोविड जांच टीम तैनात
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया के निर्देश व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के बीच बातचीत के बाद हवाई अड्डे के टर्मिनल बिल्डिंग में एक चिह्नित स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग व कोविड का एंटीजन टेस्ट भी किया जाएगा। सैंपलिंग टीम में डॉ. एसके सिंह एवं संतोष, एएनएम मीरा दूबे, वार्ड ब्वॉय अरुण भारती, वाहन चालक आजाद और स्क्रीनिंग टीम में डॉ. अरुण पांडेय, फार्मासिस्ट बशीर, वार्ड ब्वॉय किशोर को 108 नंबर के एंबुलेंस में टीम के साथ इमरजेंसी किट लेकर जाएगी।