फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five couples tied the knot in a mass wedding

Kushinagar News: सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए पांच जोड़े

Fri, 20 Feb 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Five couples tied the knot in a mass wedding
बभनौली कोठी में आयोजित सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र मे बंधते वर-वधू त्नी।स्रोत-सोशल मीडिया
सीताराम चौराहा। बभनौली कोठी गांव में बृहस्पतिवार को हरिहर प्रसाद सेवा संस्थान की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें पांच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। उन्हें गृहस्थी का सारा सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

वर पक्ष की बारात पहुंचते ही पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच स्वागत किया। इसके बाद उन्हें विवाह मंडप में ले जाया गया, जहां पृथ्वीपुर निवासी संग नीतीश कुमार संग महराजगंज निवासी पूजा, शेरपुर निवासी मिंटू संग पृथ्वीपुर निवासी चांदनी, बसडीला महंथ निवासी तेज प्रताप रावत संग मोरवन मठिया निवासी वर्षा कुमारी, कुरमा लक्ष्मीगंज निवासी अरविंद कुमार संग पृथ्वीपुर निवासी प्रियंका और जंगल शाहपुर निवासी अरविंद कुमार संग मंझरिया निवासी करिश्मा का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि फूल बदन कुशवाहा समेत अन्य सभी अतिथियों ने नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का आर्शिवाद दिया। इसे बाद उन्हें गृहस्थी का सारा सामान देकर विदा किया गया। अंत में आयोजक डॉ. अरुण कुशवाहा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान नथुनी कुशवाहा, डॉ. राहुल कुशवाहा, भरत कुशवाहा, डॉ. बीएन प्रसाद, आरके मौर्य, संजय राय, राम प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed