{"_id":"65a4584e24c568904b04ced4","slug":"five-cattle-recovered-from-two-pickups-three-smugglers-arrested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-11001-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो पिकअप से पांच गोवंशीय पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो पिकअप से पांच गोवंशीय पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Mon, 15 Jan 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
तरया सुजान थाना में पकड़े गए पशु तस्कर
सलेमगढ़/तरयासुजान। थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बहादुरपुर चौकी के पास रविवार को दोपहर में तरयासुजान पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से लदे दो पिकअप पकड़े। उनमें पांच गोवंशीय पशु लदे थे। इनमें चार गाय और एक बछ़ड़ा था। पुलिस ने तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
पशुओं से लदे पिकअप के आने की सूचना पर तरयासुजान थाने के एसएचओ आशुतोष सिंह ने बहादुरपुर चौकी प्रभारी बहादुरपुर विनय कुमार मिश्रा और पुलिस टीम के साथ सलेमगढ़ स्थित फोरलेन पर घेराबंदी कर दोपहर में वाहनों की जांच शुरू कर दी। उसी बीच दो पिकअप तमकुहीराज की ओर से आए। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी तोड़कर बिहार सीमा की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास दाेनों को पकड़ लिया। दोनों वाहनों से पांच में गोवंशीय पशु बरामद हुए। तीन पशु तस्कर भी पकड़े गए। उनकी पहचान तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम करीमना निवासी मुकेश राय, बिहार के जिला गोपालगंज जिले के श्यामपुर निवासी नीरज कुमार तथा बिहार के ही गोपालगंज थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी सुनील दीक्षित के रूप में हुई। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं पशुक्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।