{"_id":"6973cfa4a11d9bebed0748e0","slug":"five-accused-of-attacking-pradhan-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153351-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधान पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधान पर हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जगदीशपुर के ग्राम प्रधान पर करीब तीन माह पहले हुए प्राणघातक हमले के पांच आरोपियों को सेवरही पुलिस ने शुक्रवार को सुबह उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह लोग घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
सेवरही थाना क्षेत्र के जगदीश पुर ग्रामसभा में 28 नवंबर 2025 को रात में रामलीला का आयोजन चल रहा था। इसमें दो युवकों में मारपीट हो गई थी। इसके बाद जब एक पक्ष जब दूसरे पक्ष के यहां उलाहना देने गया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते लामबंद होकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया था।
इसमें जगदीश पुर के ग्राम प्रधान रामनरेश कुशवाहा के सिर पर गंभीर चोट आ आई। साथ ही उनके परिवार के राजेश कुशवाहा, गुजेसर कुशवाहा और दिलीप कुशवाहा को भी गंभीर चोंटे आईं। तब रात में ही मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सेवरही सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत पर सेवरही पुलिस ने एक महिला सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। शुक्रवार को सुबह पिपराघाट पुलिस चौकी इंंचार्ज आकाश कुमार सिंह ने आरोपी जितेंद्र, विद्या, सत्येंद्र, सोनू व श्रीमती देवी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेवरही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।