फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five accused arrested with two stolen bikes

चोरी की दो बाइक के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested with two stolen bikes
चोरी की दो बाइक के साथ पांच आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले हैं पकड़े गए सभी आरोपित
डिबनी बंजरवा(कुशीनगर)। स्थानीय बाजार स्थित नहर के पास रविवार को तरयासुजान पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी के राजकुमार खरवार के साथ वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक आते दिखे। उन्हें पुलिस रुकने के लिए इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। छानीबीन में उनकी बाइक चोरी की निकली। बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्णा कुमार गुप्ता (20) निवासी मिश्रौली थाना कटेया, जिलाजीत कुमार (25) निवासी रूकोईया थाना कटेया, विरेस यादव (24) निवासी रपकोईया थाना कुचायकोट, मयंक कुमार जायसवाल (24) निवासी जमुनहा बाजार थाना कटेया और फिरोज अंसारी (25) निवासी जमुनहा बाजार थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। एसओ ने बताया कि बरामद बाइक को कब्जे में लेकर पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed