फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fisherman drowns to death in Jharhi Nala while fishing.

Kushinagar News: मछली पकड़ने गए मछुआरे की झरही नाले में डूबने से मौत

Sun, 28 Jun 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fisherman drowns to death in Jharhi Nala while fishing.
मृतक छोटे निषाद की फाइल फोटो।
बरवापट्टी/दुदही। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के धोकरहा में शुक्रवार की शाम झरही नाले में मछली पकड़ने गया मछुआरा डूब गया। शनिवार को सुबह पुलिस की मौजूदगी में गांव वालों ने उसका शव निकाला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव बिंद टोली निवासी छोटेलाल निषाद (45) पुत्र रामधारी निषाद मछली का शिकार कर बेचता था। उसी से परिवार का भरण-पोषण करता था। घर वालों ने बताया कि शुक्रवार शाम को छोटेलाल निषाद धोकरहा झरही नाले में मछली का शिकार करने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे। शनिवार को सुबह उनका शव उतराया मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि करीब 14 दिन पहले बांसी नदी में मगरमच्छ के हमले में 13 वर्षीय किशोर की मौत के बाद लोगों में दहशत फैल गई थी। वन विभाग भी लोगों को नदी में जाने से मना किया था। इससे छोटेलाल के सामने दो वक्त का रोटी का संकट गहरा गया था। शुक्रवार को वह झरही नाले में मछली का शिकार करने गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव वालों को भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव वालों का कहना है कि छोटेलाल निषाद तैराकी में दक्ष था। झरही नाले में सीने तक पानी था, ऐसे में उसकी मौत कई सवाल खड़े कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है। थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

मृतक छोटे निषाद की फाइल फोटो।

मृतक छोटे निषाद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed