{"_id":"62c323aace56fb5f5802c2f4","slug":"fisherman-dies-due-to-current-demonstration-for-compensation-kushinagar-news-gkp44261554","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट से मछुआरे की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट से मछुआरे की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
करंट लगने से मछुआरे की मौत के बाद शव को रखकर मुआवजे की मांग करते परिजन।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट से मछुआरे की मौत, मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
सब्जी की खेत में चारों तरफ लगे तार में फैला था करंट
मुआवजा देने का आश्वासन, पुलिस कर रही जांच
मथौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के दुबौली में करंट की चपेट में आने से मछुआरे की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने शव को घर रखकर प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बैदवली महुआडीह निवासी 40 वर्षीय हृदयलाल साहनी पुत्र शारदा साहनी छोटी गंडक में मछली पकड़ने गया था। तभी एक खेत में फसल की सुरक्षा के लिए तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसके परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस को बताया कि छोटी गंडक नदी के किनारे सब्जी की खेती की सुरक्षा के लिए कुछ लोगों ने खेत के चारों तरफ तार लगा रखा है। इनमें करंट दौड़ता रहता है। इसकी जानकारी न होने से हृदयलाल साहनी करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत से परिजन बेहाल हो गए हैं। मुआवजा की मांग को लेकर लोगों ने शव को घर रखकर प्रदर्शन भी किया। इसकी जानकारी होने पर हाटा के अलावा कप्तानगंज और कसया थानों की पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुुंचे एसडीओ कप्तानगंज संजय यादव और जेई संदीप कुमार मिश्र ने पीड़ित परिवार को संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।