{"_id":"63615b4c3a3fa26c9d785188","slug":"first-misdemeanor-then-firecrackers-burst-in-private-part-video-viral-kushinagar-news-gkp4558132191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया कुकर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया कुकर्म, फिर प्राइवेट पार्ट में फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल
विज्ञापन

विशुनपुरा पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को दी घटना के संबंध में जानकारी
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हैदराबाद में हैवानियत सामने आई है। हैदराबाद में साथियों ने दिवाली के दिन युवक के प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर युवक की मां ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन में जुटी है। युवक के प्राइवेट पार्ट में पटाखा जलाए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव का युवक तीन माह पूर्व अपने गांव के ही युवक के साथ हैदराबाद कमाने गया था। वहां वह जीएम डब्ल्यू कंट्रीट प्लांट नेशनल हाईवे रोड मीरचंद चेकपोस्ट थाना गंडी मौसम में कार्य करने लगा। कुछ दिनों के बाद उसने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसे साथ ले जाने वाला गांव का युवक रोजाना कुकर्म करता है। दिवाली के दिन वह कमरे पर था। तभी युवक और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक के साथ हैवानियत करने वाले साथियों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो वायरल होने पर पूरे क्षेत्र को इसकी जानकारी हो गई। सोमवार शाम युवक की मां विशुनपुरा थाना पहुंचीं। मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में विशुनपुरा एसओ रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि घटना के बारे में हैदराबाद पुलिस को जानकारी दी गई है। घटनास्थल से एसओ पी रमना रेड्डी को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।