फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Firoz became the district president of Momin Ansar Sabha

Kushinagar News: फिरोज बने मोमिन अंसार सभा के जिलाध्यक्ष

Mon, 16 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Firoz became the district president of Momin Ansar Sabha
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड वीर सावरकर नगर( सबया) स्थित विद्यालय पर ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी, राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी अकबर अंसारी, मंडल अध्यक्ष देवी पाटन मंडल, महबूब आलम जिला प्रभारी बाराबंकी भी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से फिरोज अंसारी को जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम ने कहा कि ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा मुसलमानों का बड़ा संगठन है। इस संगठन का कभी ब्रेक नहीं हुआ है। मोमिन अंसार सभा मददगार संगठन है,जो समाज के हर धर्म जाति एवं दबे-कुचले लोगो की लड़ाई लड़ती और मदद करती है। उन्होंने कहा कि हम मांगने वाले नहीं देने वाला बनाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोमिन अंसार सभा के कार्यकर्ता व सदस्य दूसरों को जिताने वाला नहीं बल्कि स्वयं जीतने वाला बने। हम स्वयं समाज के लिए मजबूत बनें और हर निर्बल की लड़ाई लड़ें। साथ ही अपने समाज को भी आर्थिक व शैक्षिक रूप से मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि आगामी पंचायत और विधानसभा चुनावों में पूरे देश में चुनाव लड़ेगी। देश में अभी भी पासमंदा (अंसार) मुस्लिम समुदाय के लोग आर्थिक, राजनितिक और शैक्षणिक रूप से कॉफी कमजोर समुदाय है। हम निरंतर इस समाज को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले में पूर्ण रूप से रिक्त पदों पर कार्यकारणी का गठन करने पर जोर दिया गया। संगठन और अपने समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक को सभी उच्च पदाधिकारियों सहित शमशाद अंसारी,अशफाक अंसारी आदि ने भी बैठक में अपने विचार रखे। इस दौरान नौशेर अंसारी,अतहर अंसारी, सलीम अंसारी, यासीन मलिक, शादाब अंसारी, अली इमाम, सिकंदर, गुफरान बक्शी, हजरत उमर, राजू सिद्दीक़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed