{"_id":"649b2be3c593e2348c002674","slug":"firected-to-make-boundry-of-agriculture-form-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-623-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गाजीपुर कृषि फॉर्म की चहारदीवारी बनवाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गाजीपुर कृषि फॉर्म की चहारदीवारी बनवाने के दिए निर्देश
Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
गाजीपुर और सरगटिया कृषि अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश में तैनात कृषि व नियुक्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने मंगलवार को कुशीनगर जिले का दौरा किया। उन्होंने कुशीनगर में मैत्रेय परियोजना लगाने के लिए किसानों से ली गई भूमि व जिले के कृषि फाॅर्मों की जांच की। हालांकि, वर्तमान में मैत्रेय परियोजना रद्द हो चुकी है और किसानों से ली गई भूमि संस्कृति विभाग के पास है।
अपर मुख्य सचिव ने पहले मैत्रेय परियोजना के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का जायजा लिया। अपर मुख्य सचिव चतुर्वेदी को डीएम रमेश रंजन ने किसानों से ली गई, भूमि के क्षेत्रफल व भूमि की प्रकृति की जानकारी नक्शे के माध्यम से बताई। कुछ किसानों की तरफ से हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।
इसके अलावा चतुर्वेदी ने तमकुही राज तहसील के गाजीपुर कृषि फॉर्म का अवलोकन किया। इस फार्म का क्षेत्रफल 48 हेक्टेयर बताया गया। फार्म की चहारदीवारी न होने की जानकारी से अवगत कराया गया, तो उन्होंने चहारदीवारी निर्माण कराने के लिए निर्देश दिए। फिर यहां कृषि अनुसंधान केंद्र सरगटिया का भी निरीक्षण किया। इसका एरिया 168 एकड़ सहित अन्य जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर सीडीओ गुंजन दिवेदी, एडीएम देवीदयाल वर्मा, एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय, एसडीएम रत्नीका श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।