फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Firecrackers worth Rs 3 lakh recovered from illegal factory, three arrested

Kushinagar News: अवैध फैक्टरी से तीन लाख के पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 05:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth Rs 3 lakh recovered from illegal factory, three arrested
पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस ने क्षेत्र के महुअवां गांव में एक घर से अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तकरीबन तीन लाख रुपये का पटाखा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि क्षेत्र के महुअवां गांव में एक व्यक्ति के घर अवैध पटाखा बनाए जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच दबिश दी तो वहां से एक बोरी हस्तनिर्मित सुतली बम, चार बोरा व एक बोरी कागज का पटाखा, अर्धनिर्मित एक बोरा व एक बोरी फुलझरी कागज का पटाखा, इसके साथ ही पटाखा बनाने वाले उपकरण हथौड़ी, पेचकस समेत अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तबारक, मुमताज हुसैन व मुन्ना आलम निवासी महुअवां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पटहेरवा एसओ ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई हरिराम सिंह यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजे गए जेल निर्दोष लोगों का नाम निकालने की मांग : पडरौना। शहर के छावनी में में चार दिन पूर्व देवी प्रतिमा लेकर जाने के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पांच बाल अपचारी समेत 33 उपद्रवियों को जेल भिजवा दिया है। बृहस्पतिवार को सपा के जिलाध्यक्ष शुकुरूल्लाह अंसारी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने एसपी को मांग पत्र सौंपा।
कहा है कि उस दिन अश्लील गीत बजाने के दौरान विवाद हुआ था, इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जिन लोगों को जेल भेजा है, उसमें कई लोग निर्दोष हैं। विवेचना में उनका नाम निकाला जाए। दर्ज मुकदमे में अज्ञात के नाम पर निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए।

सपा नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे। सीसीटीवी फुटेज की ठीक से जांच जरूरी है। घटना में जो महिलाएं शामिल भी नहीं थीं। उनको भी जेल भेजा गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, कैलाश चंद्र, सगीर आलम, मोहम्मद आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed