फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fire on seven house

खाना बनाते समय लगी आग से सात घर जले

Mon, 12 Apr 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
fire on seven house
खाना बनाते समय लगी आग से सात घर जले
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत अमवा खास के टोला गोबरहा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवाखास टोला गोबरहा में सोमवार की सुबह भोजन बनाते समय लगी आग से सात घर जल गए। बरवापट्टी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई।
गोबरहा टोला निवासी कूदन के यहां सोमवार सुबह भोजन पकाते समय घर में आग लग गई। हवा तेज होने से बगल के तीन अन्य घरों तक आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बरवापट्टी एसओ सुरेशचंद्र राव, एसआई अर्जुन तिवारी के साथ फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में कूदन, रामचंद्र, रघुनाथ, रमाशंकर, मेघनाथ, संजय, उदयभान आदि के घर जल गए। इस दौरान एक गाय भी जल गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल हीरालाल प्रसाद ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाई।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से फर्नीचर की दुकान जली
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंगहा में रविवार की रात में दुकान के ऊपर बिजली का तार टूट गिर जाने से आग लग गई। आग से दो दुकानों में रखे फर्नीचर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा सिंगहा के आजाद नगर चौराहे पर टेढ़ी गांव निवासी मुन्ना अंसारी व मठिया निवासी सोहन गुप्ता की फर्नीचर की दुकान है। रविवार की रात में दुकान के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे फर्नीचर के दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ग्रामीण पहुंचे। दुकानदार मुन्ना अंसारी व सोहन गुप्ता ने बताया कि लोगों के ऑर्डर पर लगभग 10 लाख रुपये का फर्नीचर बनाकर रखा था। फर्नीचर के साथ-साथ उपकरण भी जल गया है।
सुमही बुजुर्ग में आग से 35 एकड़ गेहूं जला
बेलवा कारखाना। क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग गांव में सोमवार को सुबह 11 बजे आग लगने से लगभग 35 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग लगने की इस घटना में शत्रुघ्न पांडेय, विजय पांडेय, बच्चा पांडेय, मणि मोहन, राजू पांडेय, ब्जेश,बढंगरु गौड़, शारदा, तूफानी, सुधांशु तिवारी, सुनील सिंह, फणीश तिवारी, सदानंद गुप्ता, उमेश जायसवाल, पहवारी, जुम्मा अंसारी, विदेशी अंसारी, पैगम्बर, बिरबली, उमा, भोला आदि किसानों की पककर तैयार गेहूं की फसल जल गई। आग नियंत्रित होने के बाद जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो उसकी टंकी में पानी नहीं होने की जानकारी होने से आक्रोशित लोग ईंट-पत्थर चलाने लगे। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। राजस्व निरीक्षक अवधेश मिश्र ने बताया कि लेखपाल रतन मंजरी गुप्ता, बब्बन बिहारी मिश्र, पीयूष द्विवेदी और परमात्मा मिश्र के साथ मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया गया है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी जाएगी।
आग लगने से बीस एकड़ गेहूं जला
रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गंगुवा मठिया गांव के गंगुवा मौजा में बिजली के तारों के आपस में टकराने से आग लग गई। आग लगने से करीब बीस एकड़ फसल जल गई।

सोमवार दोपहर करीब तीन बजे के आस पास खेतों से होकर गुजरी एचटी लाइन के तार तेज हवा के चलते आपस में टकराने लगे। इससे गिरी चिंगारी के चलते आग लग गई। अमला शर्मा के खेत में लगी यह आग अगल बगल के खेतों में भी फैल गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed