{"_id":"607483678ebc3e591536f57e","slug":"fire-on-four-places-kushinagar-news-gkp3917871117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जगह लगी आग, 25 घर जले, दो लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जगह लगी आग, 25 घर जले, दो लोग झुलसे
विज्ञापन
अमवा खास टोला गोबरहा में आग को बुझाते ग्रामीण ।संवाद नयूज एजेंसी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार जगह लगी आग, 25 घर जले, दो लोग झुलसे
- सेवरही क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव में 15 घर जले, चार सिलेंडर भी फटा
- आग बुझाने की कोशिश में एक व्यक्ति झुलस गया
- कसया क्षेत्र के बरवा बाजार में लगी आग से छह घर जले, एक व्यक्ति झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सोमवार को तेज धूप और पछुआ हवा के चलते जिले में आग लगने की चार घटनाएं हुईं। इस दौरान 25 लोगों की झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाने की कोशिश में दो लोग भी झुलस गए। ग्रामीणों ने पंपिंगसेट व दमकल की गाड़ियों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट मुस्तकिल गांव के जयपुर टोले पर सोमवार को दिन के लगभग तीन बजे लगी आग से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। अभी लोग आग बुझाने का कुछ प्रबंध कर पाते, तब तक लपटें विकराल हो गईं। रिहायसी झोपड़ियों के साथ पक्के मकानों तक आग पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पिपराघाट पुलिस व डॉयल 112 नंबर पर दी। पुलिस और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान चार घरों में रसोई गैस सिलेंडरों के फटने से आग और विकराल हो गई। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहे 28 वर्षीय रंजीत भारती नामक युवक झुलस गया। जिसे सेवरही सीएचसी भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सुरेश, नवमी, गोविन्द, रमावती, धर्मराज, अजय, जितेंद्र, देवधारी, भागवत, छट्ठू, विग्गा, गौरीशंकर, रामदेव, संजय गौतम सहित 15 लोगों की झोपड़ियां और उसमें रखा सारा सामान जल गया। छट्ठू के यहां 21 अप्रैल को शादी है। आग लगने से शादी का आभूषण से लगायत अन्य सारा सामान भी जल गया। इसके अलावा इस्लाम, दयाशंकर, ताज मोहम्मद, मुसैयद, इब्राहिम, राममितुल्लाह, खैरुलनेसा,बाला हुसैन आदि आठ लोगों का 50 कट्ठा गेंहू की फसल और चार बकरियां भी जल गईं।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के परसौनी कटहरिया गांव में रविवार की देर रात विद्या गुप्ता की झोपड़ी में आग लग गई। घर के लोग जैसे-तैसे झोपड़ी से सुरक्षित बाहर निकले। आग पड़ोसी पूरन गुप्ता एवं अदालत गुप्ता के घरों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डिबनी बंजरवा मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीण जवाहर गुप्ता, राहुल, विपिन, नन्हें , भागीरथी, सचिंद्र आदि के प्रयास से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
साखोपार प्रतिनिधि के अनुसार कसया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा बाजार में शार्ट सर्किट से लगी आग के चलते 10 लोगों की झोपड़ियां जल गईं। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर में लगी इस आग से रमाशंकर पाल, रघुनाथ पाल, भरदुल पाल, गोरख पाल, राजेश पाल, तूफानी पाल आदि की झोपड़ियां जली हैं। आग लगने से झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़ा, साइकिल, एक बाइक समेत कई अन्य सामान जल गए। आग बुझाने के प्रयास में भरदुल पाल का हाथ झुलस गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव विशनपुरा में जीवन गुप्ता की झोपड़ी सोमवार की शाम चार बजे आग लग जाने से जल गई। झोपड़ी में बंधे तीन मवेशी भी लपटों से झुलस गए। ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत से आग को बुझाने में सफलता पाई।