{"_id":"645e97fe3df7bac1fa0cac14","slug":"fire-near-airport-kushinagar-news-c-7-1-163845-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के फ्यूल स्टेशन के बगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के फ्यूल स्टेशन के बगल में लगी आग
Sat, 13 May 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की चहारदीवारी के बगल में शुक्रवार को आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देखकर हवाईअड्डे के अधिकारी सकते में आग गए। जिला प्रशासन से तत्काल फायर ब्रिगेड की मांग की, लेकिन अग्निशमन दस्ता काफी देर से पहुंचा और आग बुझाई।
शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे हवाईअड्डे की चहारदीवारी के बगल में किसी कारण से आग लग गई। इससे खर-पतवार जलने लगा। उसी के ठीक सामने चहारदीवारी के पास हवाईअड्डे का फ्यूल स्टेशन होने के कारण अधिकारियों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड बुलाया और आग बुझाई गई।
इस दौरान हवाईअड्डे प्रभारी निदेशक वंदना साहू, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, अमर सिंह, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।