फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in Sonbarsa, 30 acres of wheat crop burnt to ashes

Kushinagar News: सोनबरसा में लगी आग, 30 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Sonbarsa, 30 acres of wheat crop burnt to ashes
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र में गांव सोनबरसा के सिवान में मंगलवार को दिन में करीब ढाई बजे गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से लगी आग देखते ही देखते परसा व भैंसही बाजार तक फैल गई। आग बुझाते समय एक व्यक्ति झुलस गया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक करीब तीस एकड़ गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी लेकिन वह नहीं आई। क्षेत्र के गांव सोनबरसा, परसा व भैंसही बाजार के प्रभावित किसानों में रामकवल, कमल, कलावती, रामहरी, आदित्य, लल्लन मिश्रा, मंजू देवी, केशव, देवनन्दन, राम प्रवेश, बिरझन, मुन्नार, सुभाष, राकेश, हरिमंगल, पुजारी, रामप्रीत, अनिरुद्ध, रामजीत, पूनम, रविन्द्र, बेचू, बदामी, रामजी, शंकर सहित कई किसान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

आग की लपट गांव सोनबरसा सिवान से भैंसही बाजार स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे से होते हुए परसा गांव की सीमा तक जा पहुंची। घटना की जानकारी होने पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया। सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल संजय गुप्ता, लेखपाल संजय सिंह, लेखपाल चंद्रहास सिंह मौके पर पहुंच कर जले हुए फसलों का आकलन किया और बताया कि तीनों गांवों को मिलाकर कुल करीब तीस एकड़ गेहूं का फसल जलकर राख हो गई है। जिसका आंकलन कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed