{"_id":"690a5062079a0424fd01a185","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-mch-wing-building-of-the-medical-college-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148376-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग भवन में शार्ट-सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग भवन में शार्ट-सर्किट से लगी आग
Wed, 05 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में आक्सीजन सिलेंडर जोडता स्वास्थ्यकर्मी।संवादकर्मी।संवाद
कुशीनगर। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में महिला अस्पताल संचालित होता है। इसमें आईसीयू और रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्ची बनाई जाती है। मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे पीपीटी सेंटर 39 नंबर कमरे के बिजली बोर्ड में आग लग गई। इसके अलावा पांच नंबर कमरे में भी आग लग गई और उपकरण जल गए। इससे अफरा-तफरी मच गई। पांच नंबर कमरे में डी फ्रीजर में रखे गए एचआईबी/बीडीआरएल खराब होने की आशंका है। वहीं कोल्डचेन मेंटेन नहीं होने से टीका भी खराब होने का भय सता रहा है। इसके चलते मैनुअल पर्ची बनाई गई और आईसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई सिलिंडर से की गई।
एमसीएच विंग भवन में महिला अस्पताल संचालित हो रहा है। पुराना भवन होने के कारण बिजली की वायरिंग खराब हो गई है। बार-बार बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग जा रही है। दिन में अचानक दोनों कमरों के बिजली बोर्ड में आग लग गई और धुंआ निकलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने मेन सप्लाई बंद कर काबू पाया।
इसके चलते दो डी फ्रीजर बंद हो गए। इसमें टीका रखा गया है। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि अगर बिजली नहीं मिलेगा तो कोल्ड चेन मेंटेन नहीं हो पाएगा। इससे टीका खराब होने का डर है। इसके अलावा आईसीयू वार्ड में होने वाले ऑक्सीजन की सप्लाई भी ठप हो गई। आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलिंडर से सप्लाई चालू किया गया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक इस भवन में अफरा-तफरी का माहौल रहा। यही वजह है कि दोनों लिफ्ट खराब पड़े हैं और गर्भवतियों और गंभीर रोगियों को रैंप या सीढ़ी से जाना पड़ता है। ओटी में भी शार्ट सर्किट से बिजली से चलने वाले उपकरण जल गए हैं। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मैनुअल पर्ची बनने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।