फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out while cooking; cash and jewelry saved for daughter's wedding also destroyed.

Kushinagar News: खाना पकाते समय लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखी नकदी व जेवर भी नष्ट

Sat, 11 Apr 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out while cooking; cash and jewelry saved for daughter's wedding also destroyed.
सोहसा पट्टी गौसी में आग लगने के बाद जुटी भीड़। सोशल मीडिया - फोटो : Archive
कसया। कसया थाना क्षेत्र के सोहसा पट्टी गौसी गांव में शुक्रवार सुबह खाना बनाते समय लगी भीषण आग ने परिवार की खुशियों को पल भर में राख कर दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में गेहूं काटने गए थे। घर में केवल एक बेटी मौजूद थी। वह खाना बना रही थी।
वह पानी लेने बाहर गई, तभी आग भड़क उठी और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हैंडपंप व बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, तब तक नकदी, गहने, कपड़े, बर्तन, अनाज और जरूरी कागजात पूरी तरह जल चुके थे।
विज्ञापन

ग्रामवासी जैसराज पुत्र काशी गांव के बाहर नहर की पटरी पर छप्पर व टिनशेड डालकर रहते थे। परिवार के भरण-पोषण के लिए जैसराज इस समय विदेश में हैं। इसी महीने घर आने वाले थे। पीड़ित के पिता काशी ने बताया घर में जो भी जमा-पूंजी थी, सब जलकर राख हो गई। मेरी नातिन की शादी तय थी, उसी के लिए नकदी और गहने रखे थे, लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया। हम लोगों के पास अब कुछ भी नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और अब शादी की तैयारियां भी अधर में लटक गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। यदि समय रहते अग्निशमन की टीम पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

कानूनगो अजय लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर हल्का लेखपाल पहुंच चुके हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी सहायता मिल सके।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed