{"_id":"5e8dfeee8ebc3e77360e5771","slug":"fir-registered-regarding-pds-kushinagar-news-gkp347401185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खड्डा के कोपजंगल गांव में कोटे की दुकान की जांच करते पूर्ति निरीक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी।
- फोटो : KUSHINAGAR
कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
खड्डा। कोपजंगल गांव के कोटेदार पर पहले सरकारी राशन की कालाबाजारी करने व बाद में बाजार से अनाज मंगाकर मामले की लीपापोती की कोशिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में डीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार सहित तीन लोगों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। खड्डा क्षेत्र में दो दिन में राशन वितरण में गड़बड़ी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
मंगलवार को कोपजंगल गांव की राशन की दुकान पर पिकअप से अनाज पहुंचने की जानकारी पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने अनाज लदे वाहन को थाने भेजकर एसडीएम को अवगत कराया था। एसडीएम देशदीपक सिंह के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक खड्डा रमेश चंद्र त्रिपाठी ने मामले की जांच की तो 15 से ज्यादा कार्डधारक ऐसे मिले, जिन्हें पीओएस मशीन से तौल पर्ची मिलने के बाद भी राशन नहीं दिया गया था। कोटेदार के स्टॉक में भी अनाज कम मिला। इसके अलावा खुले बाजार से पिकअप पर अनाज लाने की भी पुष्टि हुई। पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार को निलंबित करते हुए गोदाम को सील कर दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर खड्डा थाने में कोटेदार रामाज्ञा प्रसाद व वाहन स्वामी सर्वेश उर्फ टुन्नू कुशवाहा व चालक वीरेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसडीएम देशदीपक सिंह ने बताया है कि कोपजंगल गांव के कोटे की दुकान को निलंबित करते हुए कोटेदार सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
दो कोटेदारों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सेवरही। देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र के हस्तक्षेप और सख्ती के बाद तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने मंगलवार की रात मुन्नीपट्टी के कोटेदार राजा मिश्र और लतवा जीत के कोटेदार नवमी गुप्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत तरयासुजान थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने देर रात दोनों कोटेदारों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर जाकर भी पूछताछ की।
एसडीएम एआर फारूकी ने बताया कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसओ तरयासुजान सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
पूर्ति निरीक्षक ने गांव में पहुंचकर की जांच
नेबुआ रायगंज। विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम सभा बहोरा रामनगर के कोटेदार की तरफ से कार्डधारक को धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूर्ति निरीक्षक गांव में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
इस गांव के कोटेदार पर एक किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाते हुए कार्डधारक ने पूर्ति निरीक्षक सहित जनप्रतिनिधियों व एसडीएम को अवगत कराया। इससे क्षुब्ध कोटेदार ने कार्डधारक को धमकी दे दी, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर पूर्ति इंस्पेक्टर रत्नेश मिश्रा गांव में पहुंचे और घर-घर जाकर शिकायत के बारे में जांच पड़ताल की। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि कोटे की जांच की गई है। अनियमितता मिली है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।