फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered over allegations of preventing worship

Kushinagar News: पूजा करने से रोकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegations of preventing worship
तमकुहीराज। राष्ट्रीय बजरंग दल की तरफ से बुधवार को तमकुहीराज एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा गया। इसमें संगठन के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ करने व पूजा से रोकने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने समेत अन्य आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन की तरफ से एसडीएम कुणाल गौरव को दिए गए शिकायती पत्र में राष्ट्रीय बजरंग दल के रंजीत गुप्ता, ज्वाला पटेल, विनय यादव आदि कार्यकर्ता ने बताया कि बीते मंगलवार शाम करीब सात बजे सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश पश्चिम टोला स्थित मंदिर परिसर में गांव के लोग हनुमान चालीसा का पाठ व पूजा पाठ करने पहुंचे। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति मंदिर में पूजा व हनुमान चालीसा के पाठ का विरोध करने लगा।
विज्ञापन

आरोपी उग्र होकर हनुमान जी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने लगा। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मामले में जांच कर कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देश दिए। वहीं सेवरही थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश पश्चिम टोला में मंगलवार शाम पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ का विरोध करने व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपी गौरी जगदीश पश्चिम टोला निवासी बृजेश प्रसाद के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed