{"_id":"6afb50a5641000579c0f5a04","slug":"fir-registered-over-allegations-of-posting-an-objectionable-video-on-facebook-using-a-police-constables-photograph-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172467-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फेसबुक पर सिपाही की फोटो लगाकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फेसबुक पर सिपाही की फोटो लगाकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
विरोध करने पर सिपाही की मां से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
कप्तानगंज(कुशीनगर)। कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित डीसीएफ चौराहे की एक युवती पर फेसबुक पर सिपाही की फोटो लगाकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर सिपाही की मां से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी पूनम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा अभिषेक सिंह कप्तानगंज थाने की कस्बा चौकी पर आरक्षी के पद पर तैनात है। आरोप है कि कप्तानगंज निवासी रूबी गौड़ उनके बेटे की फोटो लगाकर अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर रही हैं। इससे बेटे की सामाजिक छवि प्रभावित हो रही है और परिवार को मानसिक परेशानी हो रही है।
पूनम सिंह के अनुसार, उन्होंने युवती से ऐसा नहीं करने को कहा तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज की। आरोप है कि वीडियो पोस्ट नहीं करने के बदले रुपये की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दी गई। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।