फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered over allegation of the same teenage girl running away again

Kushinagar News: एक ही किशोरी को दोबारा भागने का आरोप, प्राथमिकी

Mon, 19 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegation of the same teenage girl running away again
खड्डा। थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में जेल जा चुका युवक फिर उसी किशोरी को लेकर कहीं चला गया है। काफी तलाश के बाद परिजन ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को रामपुर गोनहा (टोला चनरहा) निवासी देवेंद्र नौ अक्तूबर की सुबह अपने साथ लेकर कहीं चला गया। महिला के अनुसार, वर्ष 2025 में भी आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे जेल जाना पड़ा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की। उसने आरोपी पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए किशोरी की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed