{"_id":"69e3f1f5809abc8c0302a42d","slug":"fir-registered-on-charges-of-assault-kushinagar-news-c-227-1-sgkp1033-156815-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Sun, 19 Apr 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के एक गांव में लड़की भगाने की चर्चा पर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे और लात-घूसे चले। जमकर मारपीट हुई। इसमें दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे क्षेत्र के ही भग्गोभार के बाजार गए थे। वहां हमारे गांव के ही एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई। देर रात्रि इसी बात को लेकर फिर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इस दौरान धीरज, सूरज, कुसुम और शिवपूजन लाठी-डंडा लेकर उस पर टूट पड़े और खूब मारा-पीटा। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।