{"_id":"695044b0acc70288820ca1ca","slug":"fir-registered-in-the-case-of-the-girl-being-abducted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-151546-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: किशोरी को भगाने के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: किशोरी को भगाने के मामले में प्राथमिकी
Sun, 28 Dec 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दूसरे गांव निवासी गैर समुदाय के एक युवक पर 16 वर्षीय बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि मेरी बेटी 22 दिसंबर से कहीं चली गई। तभी से उसकी खोज की जा रही है। इसी दौरान पता चला कि दूसरे गांव का गैर समुदाय का एक युवक उसे बहलाकर भगा ले गया है। आरोपी किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर सकता है। पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।