फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered in connection with an assault at a flour mill.

Kushinagar News: आटा चक्की पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with an assault at a flour mill.
कसया। थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव स्थित एक आटा चक्की पर पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। नरकटिया बाजार निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जून की शाम करीब छह बजे उनके पिता हरेंद्र पांण्डेय सरसों पेराने के लिए कुरमौटा गांव स्थित एक आटा चक्की की दुकान पर गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद कुरमौटा निवासी मनोज सिंह अपने दो अज्ञात साथियों के साथ पुरानी रंजिश व पैसे के विवाद को लेकर हरेंद्र पांडेय पर चाकू एवं अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, सीने व गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए गोरखपुर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले में कसया पुलिस ने सच्चिदानंद पांडेय की तहरीर पर मनोज सिंह सहित दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहीं हैं। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कार्रवाई की जा रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed