{"_id":"6a1c8333c693ea517f06e70a","slug":"fir-registered-in-case-of-death-of-youth-in-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-160897-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में युवक की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
Mon, 01 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर गोबरही चौराहे के समीप 26 मई की रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव निवासी विजय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई गब्बर कुमार (24) बीते 26 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे बाइक से कप्तानगंज से कुसुम्हा स्थित मौसी के घर जा रहा था। जैसे ही रामकोला मार्ग स्थित गोबरही चौराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही लग्जरी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गब्बर को गंभीर चोटे आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, हादसे में युवा बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में डूब गया था। अब कुछ स्थिति सामान्य होने की बात कहते हुए मृतक के बड़े भाई विजय ने तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ चंद्रभान सिंह ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की सत्यता की जांच कर रही है।