फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR Registered for Damage to Government Property

Kushinagar News: सरकारी संपत्ति को नुकसान की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered for Damage to Government Property
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव हरपुर सुक्खड़ निवासी निलेश त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन लोगों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंटूल तिवारी, प्रदीप तिवारी व आकाश गौड़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में निलेश त्रिपाठी ने बताया है कि गांव के नहर पुल से देवी माता के मंदिर तक विधायक निधि से सड़क का निर्माण हुआ है। इसका बोर्ड 29 मार्च को लगाया गया। उसी रात रंजिश्र वश गांव के मंटूल तिवारी, प्रदीप तिवारी, आकाश गौड़ ने साइन बोर्ड तोड़ दिया। इससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। थानाध्यक्ष प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed