फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against three sanitation workers based on a complaint filed by a businessman

Kushinagar News: व्यापारी की तहरीर पर तीन सफाईकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three sanitation workers based on a complaint filed by a businessman
नगर पंचायत तमकुहीराज का मामला, 14 अक्तूबर को व्यापारी और सफाईकर्मी के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन


तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के मुख्य बाजार में बीते 14 अक्तूबर को अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी और सफाईकर्मी के बीच विवाद के मामले में रविवार को तीन सफाईकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सफाईकर्मी की तहरीर पर व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के दौरान 14 अक्तूबर को व्यापारी अजय गुप्ता और सफाईकर्मी राकेश रावत के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। 15 अक्तूबर को नगर पंचायत तमकुहीराज के सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया और व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के सदस्य भी थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन दिए।
विज्ञापन

मामले में पहले सफाईकर्मी की शिकायत पर व्यापारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और अब पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अभद्रता और तोड़फोड़ के आरोप में तीन सफाईकर्मियों राकेश रावत, राकेश बांसफोर और निक्कू पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गोविंद नगर निवासी अजय गुप्ता का आरोप है कि बीते 14 अक्तूबर की शाम तीनों आरोपी कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनकी दुकान पर आए और बिना किसी उचित कारण व नोटिस के दुकान का बोर्ड तोड़ दिया। विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई तथा फर्जी तरीके से एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी गई। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर तीनों कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed