फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against 25 people who created ruckus in sugar mill

Kushinagar News: चीनी मिल में हंगामा करने वाले 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 25 people who created ruckus in sugar mill
हाटा। सड़क हादसे में रविवार को किशोर की मौत से नाराज ढाढ़ा चीनी मिल में घुसकर तोड़फोड़ और सहायक महाप्रबंधक समेत 10 कर्मचारियों की पिटाई करने वाले 25 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मिल के उप महाप्रबंधक की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल सहायक महाप्रबंधक का दोनों हाथ टूट गया है। उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मिल पर पीएचसी तैनात कर दी गई है। बवाल के चलते पांच घंटे तक मिल का संचालन ठप रहा। शाम को क्षतिग्रस्त उपकरणों को ठीक कर मिल चालू किया गया। हाटा नगर पालिका के ढाढ़ा के समीप हरपुर मोहल्ले के 14 वर्षीय अभिनव यादव की गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने रविवार को दोपहर में कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा ढाढ़ा चीनी मिल के बाहर हुआ। इससे नाराज हरपुर के लोग लाठी डंडा लेकर मिल के अंदर पहुंच गए और कंप्यूटरराइज तौल कांटा के अलावा अन्य उपकरण तोड़ने लगे। मना करने पर करीब 10 कर्मचारियों की पिटाई कर। बीच बचाव करने आए चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक महात्मा सिंह पर लोग लाठी डंडे से हमला बोल कर दिया। इसमें उनके दोनों हाथ टूट गए और शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद नाराज लोग शांत हुए और मिल के अंदर से निकले। पुलिस इस मामले में उप महाप्रबंधक प्रांशु शर्मा की तहरीर पर हरपुर गांव के 25 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विवाद के चलते करीब पांच घंटे तक चीनी मिल बंद रहा। इससे मिल को काफी नुकसान हुआ। चीनी मिल की ओर से मिल के अंदर मारपीट व तोड़फोड़ करने का सीसी टीवी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed