{"_id":"60646f258ebc3e76a253e7ee","slug":"fir-on-wender-to-voterlist-cut-kushinagar-news-gkp390261086","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मतदाता सूची में छेड़छाड़ पर वेंडर के खिलाफ केस दर्ज
तमकुहीरोड (कुशीनगर )। सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा सुमही मोहन सिंह की मतदाता सूची में अनावश्यक नाम काटे और जोड़े जाने के मामले में तहसील प्रशासन के निर्देश पर सेवरही पुलिस ने मतदाता सूची तैयार करने वाले वेंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदाता सूची के मिलान के दौरान तमकुहीराज तहसील प्रशासन को इस गड़बड़ी के बारे में पता चला। हुआ यह था कि सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा सुमही मोहन सिंह में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2020 के दौरान मतदाता सूची तैयार करने वाले वेंडर द्वारा पांडुलिपि में 83 मतदाताओं का नाम विलोपित कर 106 मतदाताओं का नया नाम जोड़ दिया गया है। यह प्रथम दृष्टया अनुचित है और वेंडर का यह कृत्य किसी को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे गांव में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद तमकुहीराज के एसडीएम एआर फारुखी व तहसीलदार रामप्यारे के निर्देश और हलका लेखपाल व प्रभारी राजस्व निरीक्षक अश्वनी राय तथा भृगुनाथ गुप्ता की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने आवंटित वेंडर के खिलाफ छल के प्रयोजन से कूटरचना व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम तमकुहीराज एआर फारुखी का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आते ही दोषी वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।