फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fir on sasurali persons of dowry murder

Kushinagar News: महिला की मौत में पति सहित तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

Thu, 18 May 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
fir on sasurali persons of dowry murder
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव की मृतका सपना की फाइल फोटो।संवाद
पिता ने किया बेटी के शव का अंतिम संस्कार, पति रहा फरार
विज्ञापन

चेहरे पर चोट के निशान थे, आंख भी सूजी थी, दो दिनों से नहीं पी थी पानी, न की थी भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार की देर शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता तहरीर पर पति सहित सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में फंदे से लटककर मौत होने की बात बताई गई है। महिला के चेहरे सहित कई जगह चोट के निशान हैं। मृतका के पति सहित ससुरालवाले भागे हुए हैं। मृतका के पिता ने कप्तानगंज कस्बे के जानकी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
मृतका के पिता महराजगंज जनपद के श्यामदेवउरवा थाना क्षेत्र के पंचदेवरी गांव के निवासी रामू पासवान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सपना की शादी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी शैलेश पासवान से 25 मई 2022 को की थी। बुधवार को तकरीबन 11 बजे उसके दामाद ने फोन करके अपनी सास को बताया कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद से उसने फोन उठाना बंद कर दिया। उसकी बेटी का मोबाइल बंद बताने लगा। शाम को तकरीबन 4:30 बजे मायके से कुछ लोग पहुंच गए। रामू भी परतावल की दुकान बंद करके 6:30 पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने बताया कि वह पहुंचे तो शव को जलाने के लिए लकड़ी जुटाने सहित अन्य तैयारी तेजी से की जा रही थी। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या आरोप लगाया। डॉयल 112 नंबर पर सूचना दी। मृतका के पिता रामू ने बताया कि पुलिस को सूचना देते ही ससुराल वाले धीरे-धीरे भागने लगे। पुलिस के पहुंचने के पहले मृतका के पति सहित उसकी मां व पिता घर व उसकी बेटी का शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर देकर थाने में दर्ज कराया मुकदमा
मृतका के पिता रामू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए मारते-पीटते थे। यह बात उसने अपनी मां को बताई थी। बीच में दोनों के बीच समझौता भी हो गया। पुलिस पिता की तहरीर पर मृतका के पति शैलेश, उसकी सास जीरा और ससुर तुलसी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

नौ बजे सपना ने अपनी मां से फोन पर की थी बात, घर जाने की कही थी बात
रामू ने बताया कि उनकी बेटी सपना ने नौ बजे उनके मोबाइल पर फोन किया और कहा कि मां से बात कराइए। उसने अपनी मां से बताया कि ससुराल वाले हमसे झगड़ा कर रहे हैं। हम यहां नहीं रहेंगे। पापा को भेज दीजिए लाने के लिए। सपना का फोन लेकर उसकी सास जीरा कहने लगी कि सुलह हो गया है। कोई बात नहीं है। किसी को न भेजिए। इसके बाद मौत की सूचना मिल गई।

आंख में लगी चोट, दो दिनों से पानी तक नहीं पी थी
बृहस्पतिवार की शाम को सपना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें हैंगिंग से उसकी मौत हुई है। बुधवार की सुबह सात व 10 के बीच में उसकी मौत हुई है। उसकी दोनों आंखों में चोट लगी थी। इससे आंखें सूज गई थीं। चेहरे पर भी कई जगह निशान थे। घटना के दो दिन पहले से ही उसने पानी तक नहीं पीया था। उसका पेट बिल्कुल खाली था।

25 मई को शादी की थी सालगिरह, घर में चल रही थी तैयारी
मृतका के पिता रामू ने बताया कि सपना की शादी 25 मई 2022 को की थी। अब उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। इसके लिए उसकी मां ने उसके लिए साड़ी सहित शृंगार के सामान व दामाद के लिए भी वस्त्र खरीदा था। अनहोनी को कोई नहीं जानता था।

पिता ने पुत्री का किया अंतिम संस्कार, पति फरार
सपना का पति उसका शव छोड़कर बुधवार की शाम से भागा हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम होने के बाद सपना के शव को लेने के लिए उसका पति नहीं आया। मृतका के पिता रामू ने कप्तानगंज स्थित जानकीघाट के किनारे अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। इस समय लोग उसके पति को कोस रहे थे।


वर्जन
मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके रिश्तेदारों के घर दबिश दी जा रही है। अभी कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
-राघवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, अहिरौली बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed