{"_id":"69d02a3b27196664d90c5836","slug":"fir-lodged-against-unidentified-pickup-driver-for-hitting-bike-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148556-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक को टक्कर मारने के मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक को टक्कर मारने के मामले में अज्ञात पिकअप चालक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के मुठही चौराहे के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे उसके दादा को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ग्राम रानीपुर शनिचरा बाजार निवासी इसराइल के पुत्र सदरे आलम 12 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे अपने बाबा अमानत को बाइक पर बैठाकर धनघटा चौराहे से सामान लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुठही चौराहे के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सदरे आलम को गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे अमानत को हल्की चोट लगी। पीड़ित इसराइल ने बताया कि इलाज में व्यस्तता के कारण अब उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर के आधार पर धनघटा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अपराध धनघटा रामेश्वर यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।