फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fir in 20 jhuggi

Kushinagar News: अचानक लगी आग में 20 घर जलकर राख

Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
fir in 20 jhuggi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौगांवा में रविवार को आग लगने से 20 घर जलकर नष्ट हो गए। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को घरों से सामान निकालने का मौका नहीं मिला। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।

रविवार की दोपहर दो बजे अचानक आग पकड़ लिया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग ने स्नेही, दूबर, सत्तन, जगदीश, त्रिभुवन, रामाशीष, दिलीप, रामाकांत, रामलाल, श्यामली, मुसाफिर, हमीद, हयूम, कन्हैया, रामजी, निरहुआ सहित गांव के 20 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। पछुआ हवा के चलने से आग विकराल हो गई थी। किसी तरह लोग खुद को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन घर में रखा समान नहीं बचा पाए। सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग बुझाने में अग्निशमन विभाग के साथ गांव के युवा लालबाबू, मनोज सिंह, सत्येंद्र सिंह, विनीत, दिनेश सोनू, मैनुद्दीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed