Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR filed against seven, including husband, for harassment over dowry

Kushinagar News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत सात पर प्राथमिकी

Thu, 26 Nov 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against seven, including husband, for harassment over dowry
मारपीट कर गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पति समेत सात पर रिपोर्ट
विज्ञापन

उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के देव पोखर गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश से पुलिस ने आरोपी पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़िता अनुपमा के अनुसार, उसकी शादी 11 जून 2023 को देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल महुआरी गांव निवासी अमरेश सिंह से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब सात लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये के आभूषण व घरेलू सामान दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि छह जुलाई 2026 को ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। सात जुलाई की रात उसे वाहन से तुर्कपट्टी चौराहे पर लाकर छोड़ दिया गया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया। न्यायालय ने तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने और न्यायालय को अवगत कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पति अमरेश, सास, जेठ शेषनाथ, जेठानी रितु, गरीजेश सिंह, रामविलास और नितेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed