फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fine imposed for cutting teak trees

Kushinagar News: सागौन के पेड़ काटने पर लगा जुर्माना

Sun, 21 Apr 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed for cutting teak trees
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव में दो दिनों पूर्व बिना परमिट के ही सागौन का पांच पेड़ काटने के मामले में खेत मालिक के विरुद्ध वन विभाग ने जुर्माना की कार्रवाई करते हुए अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने बताया कि खेत मालिक के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन

0





महिला समेत पांच पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर

तरयासुजान। तरयासुजान थाने की पुलिस ने पशु तस्करी में सक्रिय गैंग के महिला समेत पांच अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गैंग के सदस्य अरसद उर्फ छोटू निवासी बसहिया बनवीरपुर कोतवाली पडरौना, हरिहर यादव निवासी चौरिया पोखरा कोतवाली पडरौना, तैमुद्दीन निवासी सुमही बुजुर्ग उर्फ मेंहदिया थाना तरयासुजान, एक महिला निवासी तरयासुजान व इंतयाज उर्फ रियाज कुरैशी निवासी बसहिया बनवीरपुर कोतवाली पडरौना के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन



0
सामान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

अहिरौली बाजार। स्थानीय थाने की पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किए गए हैं। शुक्रवार की देर शाम अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने मनोहर साहनी निवासी पकड़ी बावन थाना अहिरौली बाजार, चंद्रिका निषाद व रंजित साहनी निवासी धनहा नायक थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की दो एलईडी टीवी व स्टेबलाइजर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजनरायन यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रशिक्षु एसआई अतुल कुमार बिन्द, कांस्टेबल अमित यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0
ई रिक्शा व कार की टक्कर में चार घायल

समउर बाजार। समउर-पटहेरिया मार्ग पर शनिवार की शाम चार बजे शकरापट्टी गांव के समीप समउर की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा व पटहेरिया से आ रही कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार सूरज कुमार (21), सद्दाम (21), सुगांत (24) तथा चालक अभिषेक (25) वर्ष घायल हो गए। मौके पर जुटे गांववालों ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाया, जहां से सद्दाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया है। संवाद
0
20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कुशीनगर। 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने बसहिया बनवीरपुर गांव से गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
पडरौना कोतवाली के सिधुआ बाजार चौकी इंचार्ज धीरेन्द्र राय पुलिस टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक ईनामी बदमाश बसहिया बनवीरपुर के पास मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देख युवक भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। उसकी पहचान बसहिया बनवीरपुर निवासी बालू अली पुत्र इकराम अली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं की चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने एक व्यक्ति की गाड़ी पर पथराव कर उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में बाबू अली पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार था। गोरखपुर पुलिस ने ही उस पर 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। संवाद
0
गेहूं के डंठल में लगी आग

पडरौ। जिला मुख्यालय के पास सोहरौना में गेहूं के डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के खाली खेतों में पड़े डंठलों को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया। खेतों से धुंआ उठता देख किसी ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। जानकारी होने के बाद एसडीएम व्यास नारायण उमराव फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए राजस्व कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संवाद
0
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दस अप्रैल को एक युवक ने गांव के ही सात वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर स्थानीय पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश में जुटी थी। एसओ कुबेरस्थान अजय कुमार मौर्य ने बताया कि शनिवार को सूचना के आधार पर कुबेरस्थान पुलिस ने थानाक्षेत्र के जंगल सिसवा रेगुरेटर के पास से आरोपी मुबारक उर्फ मुकुल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
0
एक वारंटी गिरफ्तार
दुदही। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने मारपीट से संबंधित एक मामले में वारंटी छोटेलाल निवासी दशहवा टोला पुष्करनगर को गिरफ्तार किया है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि वारंटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद

0
दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कसया। कसया थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मनीष कुमार निवासी समदा थाना रामपुर मथुरा जिला सीतापुर व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित सुदर्शन धनपत निवासी खुदरा थाना तमकुहीराज जिला कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed