{"_id":"66428f4ca2fb4c8e9a0d1c34","slug":"film-made-in-bodarwar-screened-at-festival-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-116793-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फेस्टिवल में बोदरवार में बनी फिल्म का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फेस्टिवल में बोदरवार में बनी फिल्म का प्रदर्शन
Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
बोदरवार। दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में तीन से 12 मई तक 16 वां हैबिटेट फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें भारत में 2023 और 2024 में बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म मनोज वाजपेयी की जोरम, संजय मिश्रा की गिद्ध, अपार शक्ति खुराना की वर्लिन आदि अभिनेताओं और निर्देशकों की फिल्मों का प्रदर्शन स्टीन ऑडिटोरियम में किया गया। इसी फिल्म फेस्टिवल में बोदरवार के निर्देशक आनंद राज की लघु फिल्म ओढ़नी का भी प्रदर्शन किया गया।
आनंद राज पुत्र लक्ष्मीचंद ग्राम बोदरवार बाजार के निवासी हैं। उन्होंने इस फिल्म महोत्सव में भारत के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ शिरकत की, जिसमें, शर्मिला टैगोर, मोहन आगाशे, हिमांश कोहली, देवाशीष मखीजा आदि शामिल रहे। यह फिल्म ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और छेड़खानी को प्रदर्शित कर रही है। संवाद