फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fill information correctly on CM dashboard: Commissioner

सीएम डैश बोर्ड पर सूचना को सही ढंग से भरें : कमिश्नर

Sat, 23 Sep 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 23 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fill information correctly on CM dashboard: Commissioner
- आयुक्त सभागार में की विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन







गोरखपुर। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता और सीएम डैश बोर्ड सहित अन्य विकास कार्यों की कमिश्नर ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम डैश बोर्ड का अच्छे से अवलोकन करने और सीएम डैश बोर्ड पर दी जाने वाली सूचनाओं को सही ढंग से भरने का निर्देश दिया।
कहा कि मुख्य विकास अधिकारी पोर्टल पर दी जाने वाली सूचना की निगरानी करें। इस दौरान कमिश्नर ने मंडल में विकास कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का गुणवत्तायुक्त समय से निस्तारण हो। मंडल में चयनित एक्सप्रेशनल ब्लाॅक में विकास के आवश्यक कार्यों को तेजी से कराया जाए। यहां पर इंडीकेटर प्वाइंट पर जो कमी हो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग को विभागीय योजनाओं के इंडीकेटर पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने एडी हेल्थ को निर्देश दिया कि सीएम डैश बोर्ड के सभी इंडीकेटरों पर कार्य हों। पीडब्ल्यूडी की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने को कहा।

बैठक में डीएम कृष्णा करूणेश, महराजगंज के डीएम सत्येंद्र कुमार, कुशीनगर उमेश मिश्र, देवरिया अखंड प्रताप सिंह, मंडल के सभी जनपदों के सीडीओ, अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed