फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting outside Sohanaria booth, head of former divisional president broken

Kushinagar News: सोहनरिया बूथ के बाहर मारपीट, पूर्व मंडल अध्यक्ष का सिर फोड़ा

Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Jun 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Fighting outside Sohanaria booth, head of former divisional president broken
पडरौना। सोहनरिया बूथ के बाहर मतदान के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का सिर फूट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और भाजपा नेताओं का जमघट लग गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत बताते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट के बाद बूथ पर और सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव निवासी चंद्रप्रताप दुबे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। आरोप है कि दोपहर में वह बूथ के बाहर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने केे लिए लोगों से अपील कर रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग ने अपने प्रत्याशी को वोट करने के लिए बरगलाने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। मारपीट में चंद्रप्रताप दुबे का एक हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन लोग मेडिकल लेकर पहुंचे, जहां से इलाज के बाद डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मारपीट की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं की भीड़ पहुंच गई। बीज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पहुंचे और मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मारपीट के बाद बूथ के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई। रविंद्र नगर धूस के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष के बीच पुरानी रंजिश भी चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed