फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fighting in 2 families

Kushinagar News: खाद गिराने को लेकर मारपीट दो के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज

Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
fighting in 2 families
खाद गिराने को लेकर मारपीट, दो के खिलाफ धमकी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के मखुवा गांव में जबरन खाद की ट्राॅली ले जाने से मना करने पर मारपीट करने व बीच-बचाव के मामले में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मखुवा गांव निवासी श्रीकृष्ण कुशवाहा ने पटहेरवा पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपनी खेती का कार्य मदन से कराते हैं। अपना खाद डालने के लिए ट्राॅली मंगवाए थे। ट्राॅली पर खाद लोडकर दिया गया। इसके बाद 28 अप्रैल की दोपहर दो बजे गांव के ही रामनरेश यादव अपने ट्रैक्टर से जबरन खाद से भरी ट्राॅली ले जाने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि मना करने पर आरोपी गाली देते हुए लाठी डंडा से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पीड़ित की पत्नी और पुत्र आए तो उनके साथ भी मारपीट की। जान बचाने के लिए वे लोग घर में भागे, लेकिन आरोपी घर में घुसकर मारा-पीटा। शोर सुनकर अगल बगल के लोग जुटकर बीच-बचाव किए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed