फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting, brick-stoning, stabbing at a country liquor shop

Kushinagar News: देसी शराब की दुकान पर मारपीट, ईंट-पत्थर, चाकूबाजी

Thu, 26 Dec 2024 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Fighting, brick-stoning, stabbing at a country liquor shop
पडरौना। रामकोला रोड से किनारे सरकारी देसी शराब की दुकान पर बुधवार को दिन में करीब 11.30 बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते कि मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर भी चले। घटना में एक युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। करीब 20 मिनट तक युवकों ने उत्पात मचाया। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दूसरे युवक के पीठ पर चाकू से वार करता नजर आया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देख कई मनबढ़ युवक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

शहर के रामकोला रोड किनारे सरकारी देसी शराब की दुकान संचालित होती है। यहां भोर से लेकर देर रात तक शराब की बिक्री की जा रही है। इससे आए दिन शराब की दुकान पर नशे में धुत लोगों के बीच विवाद और मारपीट होती रहती है। बुधवार को कुछ युवक देसी शराब की दुकान के पास खड़े थे। तभी एक युवक लघुशंका करने के लिए दुकान के समीप ही बार की तरफ गया। वहां मौजूद एक युवक ने उसे लघुशंका करने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक विवाद करने लगे। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष से आए युवकों में मारपीट शुरू हो गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि लाठी-डंडा लिए युवक एक युवक को मारने के लिए दौड़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक पक्ष के एक युवक के पास चाकू भी था और वह चाकू लेकर एक युवक के पीछे भाग रहा था। भाग रहे युवक पर मनबढ़ों ने ईंट-पत्थर भी चलाया। यह देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तभी किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही युवक वहां से खिसकने लगे। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

0000
सरकारी देसी शराब की दुकान के पास ही बार भी है। वहां पर लघुशंका किए जाने को लेकर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी। एक पक्ष के दो युवकों को कोतवाली पकड़ कर ले आई थी। दोपहर बाद दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार राय, इंस्पेक्टर
0000
लाइसेंस देसी शराब की दुकान का, व्यवस्थाएं मॉडल शॉप जैसी :
आबकारी विभाग से शराब की दुकानों का लाइसेंस लेते समय अनुज्ञापी दुकान की चौहद्दी में ही खेल कर रहे हैं। शहर के रामकोला रोड किनारे सरकारी देसी शराब की दुकान के परिसर में ही चखना की दुकानें भी चल रहीं हैं। इस दुकान को देखने से ऐसा लगता ही नहीं कि देसी शराब की दुकान का लाइसेंस होगा। यह बिलकुल मॉडल शॉप की तरह की संचालित हो रही है। जानकारों का कहना है कि दुकान की चौहद्दी देते समय ही यह बताना होता है कि दुकान का आकार कितना बड़ा होगा। इसी चौहद्दी में अनुज्ञापी खेल भी कर रहे हैं। सिर्फ शराब रखने भर के कमरे का चौहद्दी में जिक्र करते हैं और परिसर में चखना की दुकानें लगवाकर बिक्री कराते हैं।

0000
लोगों में भी आक्रोश, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत :
रामकोला रोड किनारे जिस जगह पर यह सरकारी देसी शराब की दुकान है, उसके 500 मीटर के दायरे में दो-दो स्कूल और एक मंदिर भी है। खड्डा व रामकोला की तरफ जाने वाले लोग इन्हीं जगहों से ऑटो, टैक्सी व बस में सवार होते हैं। अक्सर नशे में धुत होकर लोग सड़क पर बैठे होते या फिर गिरे होते हैं। यहां के स्थानीय लोग भी शराब की दुकान होने से परेशान है। ईंट उद्योग से जुड़े कारोबारी लालबाबू सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत भी की है। यहां से शराब की दुकान को हटा देना चाहिए। जिस जगह पर भट्ठी है, उसके आसपास घरों में रहने वाले लोग हर दिन शोर-शराबे से परेशान होते रहते हैं। इसके अलावा साकेत बिहारी मंदिर के महंत दिनेश दास का कहना है कि मंदिर के ठीक सामने ही 20 मीटर की दूरी देसी शराब की दुकान है, जो गलत है। इसकी डीएम से शिकायत कर दुकान हटाने की मांग की जाएगी।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed