{"_id":"672e7cd5bcb1c845970c3248","slug":"fight-with-shopkeeper-after-stopping-him-on-the-way-case-registered-against-two-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126056-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रास्ते में रोककर दुकानदार से मारपीट, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रास्ते में रोककर दुकानदार से मारपीट, दो पर केस दर्ज
Sat, 09 Nov 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे दुकानदार को रास्ते में रोककर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जंगल घोरठ नवका वसिना निवासी मोहन चौहान ने तहरीर में बताया है कि 21 अक्तूबर की शाम को वह दुदही बजार से अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। अमही पुल के पास दिलीप और नगेंद्र ने रास्ते में रोककर उनकी मोटरसाइकिल तोड़ दी और मारपीट कर घायल कर दिया। दुदही के सरकारी अस्पताल में इलाज व डाॅक्टरी परीक्षण कराकर पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर के अनुसार दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद