फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fighting for commenting during investigation four injured

कुशीनगर: जांच के दौरान टिप्पणी करने पर मारपीट, चार घायल

Fri, 04 Nov 2022 02:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 02:44 PM IST
सार

रामबचन की सूचना पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को समझा कर चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद कुछ लोग रामबचन को लाठी से पीटने लगे। उनके लड़के अवधेश, रमेश व बृजेश को भी मार पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।
 

विज्ञापन
Fighting for commenting during investigation four injured
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पटहेरवा थाना क्षेत्र के सेंदुरिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने आई टीम के सामने प्रधान के खिलाफ टिप्पणी करने से गुस्साए समर्थकों ने शिकायतकर्ता व उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट की घटना में शिकायतकर्ता रामबचन व उनके तीन पुत्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें पुलिस प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी फाजिलनगर ले गई है। पुलिस इस मामले में प्रधान सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम सेंदुरिया गांव में बने रहे आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने टीम आई थी। वहां पर लोग अपना पक्ष रख रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के रामबचन कुशवाहा ने कुछ टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। गांव के लोगों ने शांत करा दिया, लेकिन जैसे ही जांच टीम मौके से गई, रामबचन व प्रधान समर्थकों में कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबचन की सूचना पर पुलिस आई और दोनों पक्षों को समझा कर चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद कुछ लोग रामबचन को लाठी से पीटने लगे। उनके लड़के अवधेश, रमेश व बृजेश को भी मार पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।


वहां चिकित्सक ने रामबचन की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में एसएचओ गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि मारपीट की घटना में प्रधान सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed