फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight between two sides, ten injured

दो पक्षों के बीच मारपीट, दस घायल

Sun, 03 Oct 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, ten injured
दो पक्षों के बीच मारपीट, दस घायल
विज्ञापन

- बारिश के पानी के बहाव को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया गांव में शनिवार सुबह करीब नौ बजे बारिश के पानी के बहाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर में दोनों पक्षों की महिलाएं और बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कुबेरस्थान सीएचसी भेजा, जहां गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार कर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस गांव निवासी सुरेंद्र पाठक व माया देवी में बारिश के पानी के बहाव को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर बरसे। सुरेंद्र पाठक के घर के बाहर दो दिन से भारी बारिश होने के कारण इसके पानी से जलभराव हो गया था। जलनिकासी नहीं होने से सुरेंद्र ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाई तो दूसरे पक्ष की माया देवी ने पानी के निकासी का विरोध कर रोक दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षा में कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद मामला मारपीट में बदल गया। इससे दोनों पक्षों द्वारा ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में एक पक्ष के सुरेंद्र पाठक (70), नरेंद्र पाठक (65), राजेश पाठक (35), नीरज पाठक (20), लालू पाठक (35) और दूसरे पक्ष के माया देवी (40), अनिल प्रसाद (23), फुलपरि (30), घेघन(30), रोली (17) घायल हो गए, जिसमे राजेश, सुरेंद्र और नरेंद्र की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसओ जय प्रकाश पाठक का कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed