{"_id":"6ae105f8ef22bccf180bf802","slug":"a-permanent-bridge-will-be-built-over-the-bansi-river-the-groundbreaking-ceremony-bhumi-pujan-will-take-place-in-the-first-week-of-november-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171056-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बांसी नदी पर बनेगा पक्का पुल, नवंबर के पहले सप्ताह में होगा भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बांसी नदी पर बनेगा पक्का पुल, नवंबर के पहले सप्ताह में होगा भूमि पूजन
विज्ञापन
नवंबर के पहले सप्ताह में होगा भूमि पूजन, 25.70 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
तमकुहीराज। सेवरही विकास खंड के पिपराघाट स्थित गोलाघाट में बांसी नदी पर 25.70 करोड़ रुपये की लागत से पक्का पुल बनाया जाएगा। शासन से धनराशि मंजूर होने के बाद निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यदायी संस्था के मुताबिक, नवंबर के पहले सप्ताह में भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
यह पुल पीपे के पुल की जगह बनाया जाएगा। एप्रोच मार्ग सहित छह खंभों वाले इस पुल के निर्माण के लिए बड़ी मशीनें और आवश्यक सामग्री पहुंचने लगी हैं। नदी किनारे और पंचायत भवन परिसर में निर्माण संबंधी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। तमकुहीराज के विधायक असीम कुमार ने इसके लिए प्रयास किया था।
वर्ष 2011 में लोक निर्माण विभाग ने यहां पीपे का पुल बनवाया था। इससे राजपुर बगहा, जोगनी और इमिलिया टोला समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती थी। हालांकि, बरसात में सुरक्षा कारणों से पुल खोल दिया जाता था। ऐसे में लोगों और छात्रों को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोग लंबे समय से बांसी नदी पर पक्के पुल की मांग कर रहे थे। निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। प्रमोद सिंह, सुदामा यादव, सरल शर्मा, राजकिशोर निरंकारी, ध्रुव निषाद और जयप्रकाश यादव ने प्रसन्नता जताई। उनका कहना है कि पुल बनने से 10 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। छात्रों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी और किसानों को खेती-बाड़ी के काम में भी आसानी होगी।
कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता (जेई) प्रशांत तिवारी ने नवंबर के पहले सप्ताह में भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की पुष्टि की है।