फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight between two parties in Panchayat over marriage issue, tension in the locality

Kushinagar News: शादी के मुद्दे पर पंचायत में दो पक्षों में मारपीट, मोहल्ले में तनाव

Thu, 08 Feb 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in Panchayat over marriage issue, tension in the locality
पडरौना। शहर के तिलक चौक स्थित घासी टोला में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेेकर चली गई। रामकोला थाना क्षेत्र का रहने वाले एक युवक ने शहर के एक मोहल्ले की युवती के साथ भाग कर विवाह कर लिया था। उनके वापस आने पर घर वालों ने उनके इस कदम का विरोध किया। युवती के घर पर मामले की पंचायत हुई। पंचायत के दौरान ही किसी बात को लेकर परिजनों में तू-तू, मैं-मैं होने लगी। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक युवती ने रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक युवक से 15 दिसंबर को घर से भाग कर शादी कर ली। युवती के घर वालों को जब इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। युवती के परिजन इस शादी से नाराज चल रहे थे। बुधवार को युवक के परिजन युवती के घर पंचायत के लिए गए थे। परिजनों के साथ युवक और युवती भी वहां गए थे। पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। किसी ने कोतवाली पुलिस को फोन करके मामले के बारे में बताया। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने चली आई। मौके पर मामले की गंभीरता तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

0
मामले में एक पक्ष से तहरीर मिली है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। -धवल जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed