फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fight between inspector and advocates in supply office

Kushinagar News: आपूर्ति कार्यालय में निरीक्षक व अधिवक्ताओं में मारपीट

Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 14 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fight between inspector and advocates in supply office
कुशीनगर। शुक्ल भुजौली गांव के कोटे की दुकान की चल रही जांच के बारे में मंगलवार को जानकारी लेने कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन कुशीनगर के महामंत्री और इनके साथी अधिवक्ता पूर्ति निरीक्षक के पास पहुंचे। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक और अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में महामंत्री और पूर्ति निरीक्षक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में कराया गया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। जिस पर बाद में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री समेत तीन पर केस दर्ज किया गया। इसके अलावा पूर्ति निरीक्षक पर भी केस दर्ज किया गया। दूसरी ओर इस घटना से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी ने इस घटना की जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दी है। विशुनपुरा ब्लॉक के भुजौली शुक्ल गांव में कोटे की दुकान महिला सहायता समूह की सदस्य रत्न प्रिया संचालित कर रही थीं। समूह की कुछ महिलाएं रत्नप्रिया से अनाज का वितरण करने का विरोध करने लगीं। इस पर कोटे की दुकान को दूसरे गांव की दुकान से अटैच कर दिया गया। गांव में पडरौना के पूर्ति निरीक्षक बैधनाथ सिंह जांच करने गए और बीडीओ के माध्यम से एसडीएम पडरौना को कोटे की दुकान चयन के लिए प्रस्ताव भेजा गया। शुक्ल भुजौली गांव के राजीव शुक्ला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन कुशीनगर के महामंत्री हैं और इनके चाचा उमेश शुक्ला दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हैं। दोनों लोग मंगलवार को दिन में करीब 1.30 बजे पडरौना तहसील के आपूर्ति कार्यालय में पहुंंचे। पूर्ति निरीक्षक बैधनाथ सिंह से शुक्ल भुजौली के कोटे की चल रही जांच के बारे में जानकारी मांगा।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक जांच के बारे में जानकारी देने से मना कर दिए और एसडीएम से संपर्क करने का कहा। इसी को लेकर बात बढ़ गई और कोटे की चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप अधिवक्ताओं ने लगाया। इस पर पूर्ति निरीक्षक उत्तेजित हो गए और कार्यालय में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्ति निरीक्षक के मेज पर रखा शीशा टूट गया। पूर्ति निरीक्षक का एक बाह की हथेली कट गई, जबकि महामंत्री राजीव शुक्ला के सीने व हाथ में चोटें आई हैं। महामंत्री की ओर से दी गई पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पूर्ति निरीक्षक शराब के नशे में अपने कार्यालय में बैठे थे। जांच के बारे में पूछने पर भड़क गए और चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed