{"_id":"63655130c6c9a67848341d06","slug":"fifth-batch-training-complete-kushinagar-news-gkp4561792196","type":"story","status":"publish","title_hn":"निपुण भारत मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपुण भारत मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व : बीईओ
विज्ञापन
निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षक।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निपुण भारत मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व : बीईओ
- निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण के पंचम बैच का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा व गणित में पारंगत करना ही निपुण भारत मिशन का लक्ष्य है। मिशन की सफलता हर शिक्षक का दायित्व होना चाहिए। शिक्षकों की मेहनत का परिणाम न सिर्फ उन्हें उत्साहित करेगा, बल्कि छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता को आगे बढ़ाने का अगला लक्ष्य बेहद आसान हो जाएगा।
ये बातें सदर बीईओ पंकज कुमार सिंह ने कही। वह शुक्रवार को बीआरसी सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में 2025-26 तक पूरा कर लेना है। सभी बच्चे जब भाषा और गणित में निपुण होंगे, तभी पडरौना ब्लॉक निपुण ब्लॉक के रुप में स्थापित हो पाएगा। इसके पूर्व एआरपी के समूह ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्य, विषयवस्तु को प्रस्तुत किया।
इस दौरान अमरदीप शुक्ल, सुमन शुक्ला, राजकुमार भास्कर, प्रकृति कुशवाहा, नेहा सिंह, रोशनी, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।